विजय माल्या का दावा, देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिला था

वेस्टमिंस्टर कोर्ट परिसर में माल्या ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, “मैं भारत से जेनेवा एक पहले से तय मीटिंग के लिए गया था. जाने से पहले मैंने वित्त मंत्री से मुलाक़ात की थी.”

हालाँकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने माल्या के दावे को ख़ारिज कर दिया है. उन्हें ‘फेक्चुअल सिचुएशन’ शीर्षक से फ़ेसबुक पर पोस्ट लिखी है और कहा है कि माल्या के दावे में कोई सच्चाई नहीं है.

माल्या ने दावा किया, “यह पहले से तय मीटिंग थी और बैंकों के सेटलमेंट के बारे में फिर से पेशकश की. यही सच्चाई है.”

जब माल्या से ये पूछा गया कि भारत के वित्त मंत्री से उनकी मुलाक़ात कहां हुई थी तो उन्होंने कहा, “मैं आपको क्यों बताऊं. ये पूछ कर मुझे परेशान न करें.”

वित्त मंत्री ने उनसे क्या कहा इस बारे में माल्या ने कुछ नहीं कहा.

माल्या के बयान पर भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने फ़ेसबुक पर पोस्ट कर अपना जवाब दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *