तृणमूल सरकार ने उन कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को यूजीसी के निर्देश नजरअंदाज करने को कहा है, जो उसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ उतरी हैं. इस बार मुद्दा कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण का है. तृणमूल सरकार ने उन कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को यूजीसी के निर्देश नजरअंदाज करने को कहा है, जो उसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं. यूजीसी ने देश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद की 125वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी भाषण देंगे, उसे परिसर में लाइव दिखाना है. अब राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘राज्य सरकार को बिना बताए या उसकी जानकारी में लाए बिना केंद्र ऐसा नहीं कर सकती।’
ममता ने ठुकराया यूजीसी का आदेश: कहा, कॉलेज न दिखाएं PM मोदी का भाषण
