पहले चलेंगे मिर्ची बम व पेपर गन, भीड़ बेकाबू हुई तो गोलियां

डेरामुखी को सोमवार को सजा सुनाए जाने के बाद हिंसा भड़कने की आशंका के चलते 2 हजार पुलिस के साथ पैरामिलिट्री की 23 कंपनियां तैनात हैं। कंपनी के जवान हिंसा फैलाने वालों से निपटने के लिए रणनीति तय कर चुके हैं। पहले मिर्च बम पेपर पैलेट गन प्रयोग की जाएगी। आंसू गैस के गोले छोड़ जाएंगे। वज्र वाहन से पानी की बौछारें भी की जा सकती हैं। हालात बेकाबू हुए तो गोलियां चलाने के भी आदेश हैं।

पुलिसके पास शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठियां ही हैं। राइफल ज्यादातर अधिकारियों के साथ हैं। इसमें एके-47, एसएलआर इंसास शामिल हैं।

जिले की शांति भंग हुई तो सुरक्षा पैरामिलिट्री के भरोसे है। इन्हीं जवानों के पास उपद्रवियों से पार पाने के लिए आधुनिक हथियार हैं। इसमें ऑटोमेटिक एक्स 95 सरीखे हथियार हैं। इसके अलावा पेपर पैलेट गन भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *