मोदी जी ने कहा था “चौकीदारी कर रहा हूँ”,अब लोग पूछ रहे हैं “वो तो लुट कर विदेश निकल गए कहाँ है चौकीदार”

पंजाब नेशनल बैंक से 11,300 करोड़ का घोटाला और फिर मशहूर रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी पर भी 3600 करोड़ से अधिक के गड़बड़झाले की खबरों से देश में हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर माहौल गरम है। कांग्रेस और बीजेपी समर्थक एक दूसरे पर खूब हमलावर हैं। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने वीडियो धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं, जिसमें वे जनता से खुद को देश का चौकीदार बनाने की अपील कर रहे हैं और कह रहे हैं कि चौकीदार बनने पर वे देश के खजाने पर किसी का पंजा नहीं पड़ने देंगे।

यही तो देश जानना चाहता है मोदी जी कि आपके “चौकीदार” रहते ये #NiravModi हमारे मुल्क की तिजोरी से 14000 करोड़ लूट कर फुर्र कैसे हो गया ? विजय माल्या के बाद अब फिर कैसे हो गया एक और

बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नरेंद्र मोदी ने कई रैलियों में खुद को देश का चौकीदार बताया था। 27 दिसंबर 2016 को देहरादून में परिवर्तन रैली के दौरान उन्होंने कहा था-आप मुझे बताइए…क्या रिबन काटने के लिए हमें प्रधानमंत्री बनाया था, कुछ कर दिखाने के लिए बनाया है कि… नहीं बनाया है…। आपने मुझे काम दिया है चौकीदार का। चौकीदार का काम दिया है, मैं चौकीदारी कर रहा हं, कुछ लोग परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *