PM मोदी ने इमरान से की बात, जताई पाक में लोकतंत्र बहाली की उम्‍मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) के चेयरमैन इमरान खान से सोमवार को बात की। पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद पीएम मोदी ने इमरान खान को फोन कर उन्हें जीत की बधाई दी है।

मोदी ने इमरान से कहा, ‘मैं आशा करता हूं कि पाकिस्तान में लोकंतत्र की जड़ें और मजबूत होंगी।’ बतादें कि पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनाव में इमरान खान की पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पाक संसद में सबसे पड़ी पार्टी बनकर उभरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि वे 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *