प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने म्यांमार दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को बागान और यांगून जाएंगे. यांगून की यात्रा के दौरान वह भारत के आखिरी मुगल बादशाह मिर्जा अबू जफर सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह जफर यानी बहादुर शाह जफर की दरगाह भी जाएंगे.
बता दें कि म्यांमार की यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग, खासतौर पर भारतीय, मुस्लिम और राजघरानों में रुचि रखने वाले लोग बहादुर शाह जफर की दरगाह जरूर जाते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी 2012 में बहादुर शाह जफर की दरगाह पर गए थे.
