पत्रकार रोहित सरदाना के खिलाफ सड़कों पर मुस्लिम और ईसाई, लगाया ‘ईशनिंदा’ का आरोप,गिरफ्तारी की मांग भी की।

टेलीविजन पत्रकार रोहित सरदाना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हैदराबाद में पुरानी हवेली इलाके में उस के खिलाफ सड़कों पर भारी संख्या में मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोग उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर विरोध जताया और नारेबाजी की। पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि उनके ट्वीट्स ईशनिंदा करने वाले हैं। शिया समुदाय के मौलाना निसार हुसैन हैदर अगा के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (दक्षिणी जोन) वी.सत्यनारायण को इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि मामला पहले ही दर्ज कर लिया गया है। शिया समुदाय के लोगों ने पिछले हफ्ते हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) (जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत पत्रकार के खिलाफ शिकायत दी थी। इधर हैदराबाद में प्रदर्शन हो रहे थे, तो उधर मुंबई में भी टीवी पत्रकार के खिलाफ शिकायतें दी गईं।
हिंदी चैनल आजतक के टीवी एंकर के खिलाफ मीरा रोड स्थित नया नगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 295ए और 153ए (धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, क्षेत्र और भाषा सरीखी चीजों के आधार पर विभिन्न समूहों में दुश्मनी कराना) के खिलाफ शिकायत दी थी। सरदाना के जिस ट्वीट पर हो-हल्ला हो रहा है और उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, वह उन्होंने 16 नवंबर को पोस्ट किया था। सरदाना ने फिल्म सेक्सी दुर्गा को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि सेक्सी शब्द सिर्फ हिंदू देवी के नाम के बाद क्यों लगाया गया? उन्होंने आगे यह भी पूछा कि यह दूसरे नामों के आगे इस्तेमाल किया जाए, तब क्या होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *