आधार कार्ड में अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आपको अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदलना हो तो अाप अासानी से बदल सकते हैं। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआर्इडीएआर्इ) अगले साल यानी 2019 के अप्रैल माह में एक खास सर्विस लेकर आने वाली है।
इसके बाद उन लोगों काे काफी मदद होगी जो अपने आधार कार्ड में अपना पता तो अपडेट करना तो चाहते हैं लेकिन इसके लिए उनके पास कोर्इ वैलिड एड्रेस प्रुफ नहीं है। यूआर्इडीएआर्इ द्वारा इस सेवा को लाने के बाद कोर्इ भी सीक्रेट पिन के जरिए अपना पता अासानी से अपडेट कर सकेगा।
इसके लिए यूआर्इडीएआर्इ ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी। यूआर्इडीएआर्इ ने कहा कि, “एेसे वशिंदे जिनके पास वैलिट एड्रेस प्रूफ नहीं है, वे सीक्रेट पिन लेटर के जरिए एड्रेस वेरिफिकेशन की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। लेटर प्राप्त करने के बाद उस पिन के जरिए SSUP ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एड्रेस अपडेट किया जा सकता है।”
