अब इन 6 बैंकों के कार्ड से नहीं होगी रेलवे की टिकट बुकिंग

आईआरसीटीसी ने भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई समेत छह बैंक द्वारा रेल टिकट की आनलाइन बुकिंग शुक्रवार को प्रतिबंधित कर दी.
अब यात्री सिर्फ एचडीएफसी, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया और एक्सिस बैंक के कार्ड से ही ई टिकट का भुगतान कर सकते हैं.

सुविधा शुल्क को लेकर आईआरसीटीसी और बैंकों के विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है.
आईआरसीटीसी ने इस साल के शुरुआत में बैंकों से सुविधा शुल्क की राशि को बराबर-बराबर बांटने के लिए कहा था लेकिन बैंकों का आरोप है कि
आईआरसीटीसी शुल्क की पूरी राशि खुद ही रखना चाहती है.

इस मुद्दे को लेकर भारतीय बैंक एसोसिएशन और आईआरसीटीसी के बीच हुई बातचीत भी बेनतीजा रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *