पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने कथित इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ अफ़ग़ानिस्तान सीमा से सटे उत्तर पश्चिम के इलाके में एक बड़ा अभियान शुरू किया है.
पाकिस्तानी सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अफ़ग़ानिस्तान के भीतर अपनी पकड़ बढ़ा ली है और उन्हें अपना प्रभाव बढ़ाने से रोकने की ज़रूरत है.
उन्होंने कहा कि वायुसेना के समर्थन से चलाए जा रहे ”ख़ैबर 4” नाम के अभियान के तहत ख़ैबर एजेंसी की राजगल घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
पाकिस्तान ने इससे पहले अपनी ज़मीन पर इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी से इनकार किया था.
अफ़ग़ानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का कितना रौब
क्या कभी पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम लगा सकेगा?
लेकिन अफ़गानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के बढ़ते प्रभाव ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि पिछले दो सालों में दाएश ने पाकिस्तान में कई हमले करने का दावा किया है.
सेना के प्रवक्ता लफ्टिनेंट जनरल आसिफ़ गफ़ूर ने कहा है, “यह अभियान ज़रूरी था क्योंकि दाएश ने वहां पर अपनी जगह बना ली है और हमें राजगल घाटी के रास्ते पाकिस्तानी इलाके में आ रहे उसके असर को रोकना है.”
पाकिस्तान को भी आई एस आई एस का सताने लगा डर
