रिलायंस ने अपने जियोफोन की डिलीवरी शुरु कर दी है और अब अस बीच रिलायंस जियोफोन ने अपने फीचर फोन की रिटर्न पॉलिसी में बदलाव किया है. इस नई पॉलिसी में जियो यूजर्स तय वक्त तीन साल यानी 36 महीने से पहले ही जियोफोन वापस कर सकते हैं.
खबर के मुताबिक जो भी यूजर अपना जियोफोन पहले साल में ही रिटर्न करेंगे उन्हें कंपनी की ओर से कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा बल्कि उन्हें 1500 रुपये और GST देना होगा.
वहीं अगर यूजर 12 से 24 महीने यानी एक साल के बाद और दो साल के भीतर ये फोन रिटर्न करता है तो उसे 500 रुपये रिफंड रिलायंस जियो की ओर से दिया जाएगा.
अगर कोई कस्टमर ये फोन 24-36 महीनों के भीतर जियटोफोन रिटर्न करता है तो उसे कंपनी 1000 रुपये देगी. इसके अलावा अगर आप 36 महीने बाद अपना स्मार्टफोन रिटर्न करेंगे तो आप 1500 रुपये का पूरा रिफंड पा सकेंगे.
खास बात ये है कि अब कंपनी जियो फोन 36 महीने से पहले भी रिफंड देने मौका दे रही है. हालांकि जियो की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. कंपनी ने नजदीकी सूत्रों ने मीडिया को ये जानकारी दी है.
अगर जियोफोन पहले साल में किया रिटर्न तो नहीं मिलेगा रिफंड,बल्कि 1500 रुपये और GST देना होगा.
