72वें स्वतंत्रा दिवस के मौके पर लाल किला पहुंचे पीएम मोदी को तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने पांचवीं बार लाल किला से तिरंगा झंडा फहराया। पीएम मोदी लाल किला से राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज की सुबह नई चेतना और उमंग लेकर आयी है। पीएम ने कहा कि आज देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसान आधुनिकता के साथ काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण से कहा कि हम कड़े फैसले लेने की साहस रखते हैं। उन्होंने कहा कि पहले फाइलें ्टकती थी। सभी जीएसटी चाहते थे। लेकिन, आज बैंकिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए कानून बनाया। उन्होंने कहा कि जो हमने पाया है उस पर हमें आज गर्व है लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि हम कहां पर आ गए हैं।
