मस्कट में सुल्तान कबूस शाही मस्जिद पहुंचे मोदी

ओमान के सबसे बड़े मस्जिद सुल्तान कबूस शाही मस्जिदभी मोदी पहुंचे। मोदी को ओमान के प्रतिनिधि दल ने मस्जिद के बारे में जानकारी दी।
सुल्तान कबूस शाही मस्जिद दुनियाभर में अपने स्थापत्य और सुंदरता के लिए मशहूर है। पीएम मस्जिद के स्थापत्य और साज-सजावट को काफी गहराई से देखते नजर आए।
भारत और ओमान के बीच कुल 8 समझौते हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों को भी संबोधित किया।
ओमान में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय भी रहते हैं। बता दें कि ओमान के इस शाही मस्जिद के निर्माण के लिए 3 लाख टन भारतीय सैंडस्टोन का इस्तेमाल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *