कर्नाटक में सियासी नाटक का अंत, कुमारस्वामी बुधवार को लेंगे CM पद की शपथ

कर्नाटक में 12 मई को हुए विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुए राजनीतिक ड्रामे का अंत मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के साथ हो गया है. येदियुरप्पा ने सदन में बहुमत परीक्षण से पहले ही पर्याप्त संख्या नहीं होने का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया. वहीं जेडी (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है. बुधवार को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाईवाला से मुलाकात करने के बाद कुमारस्वामी ने कहा, ”हमें पता है कि बहुमत साबित करने के लिए हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं और सभी विधायक शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे. सभी से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *