नरेंद्र मोदी कैबिनेट के तीसरे विस्तार में प्रोन्नति पाकर कैबिनेट मंत्री बनने वाले धर्मेंद्र प्रधान के एक शब्द का सही उच्चारण न करने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तुरंत उन्हें टोक दिया और शब्द को सही से बोलने को कहा।
दरअसल, शपथ लेते समय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री प्रधान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते समय ‘संसूचित’ की जगह ‘समुचित’ शब्द बोला। इस पर राष्ट्रपति ने उन्हें तुरंत रोका और कहा, ‘इसे संसूचित कहें।’ राष्ट्रपति ने प्रधान से कहा, ‘ये कहें, …अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित नहीं करूंगा।’
शपथ ग्रहण में राष्ट्रपति ने कर दी प्रधान की खिंचाई, कहा- गलती सुधारिए
