सक्रिय राजनीति में आएंगीं प्रियंका गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अमेठी और रायबरेली तक सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी को अब सक्रिय राजनीति में लाने के साथ पार्टी उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है। पार्टी में लगातार इस तरह की बात उठती रही है कि कब प्रियंका गांधी राजनीति की लाइम लाइट में आएंगी।
अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनावों के लिए प्रियंका गांधी को सोशल मिडिया के वार रूम के साथ राहुल गाँधी के कार्यक्रम तय करने की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। इस बार रायबरेली सीट से राहुल गाँधी और अमेठी सीट से प्रियंका गाँधी पार्टी का चेहरा होंगी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी कब क्या फैसला ले ले पता नहीं चलता है लेकिन इस बार सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली प्रियंका गांधी का लोकसभा चुनावों से पहले राजनीति में आना तय है। पूर्व में प्रियंका को 2007 और 2012 के चुनाव में कई बार प्रचार के दौरान देखा गया है। यूपी में अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसले में प्रियंका ने बहुत मेहनत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *