पंजाब निकाय चुनाव में तीनों निगमों पर कांग्रेस का एतिहासिक कब्ज़ा, बुरी तरह हारी भाजपा

पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। कुछ देर बाद ही कुछ स्थानों पर मतगणना शुरू हो गई । तीनों नगर निगमों जालंधऱ, पटियाला, अमृतसर में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। अधिकतर नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों में भी कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है।
शुरुवाती जानकारी के मुताबिक जालंधर नगर निगम में लगभग स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। कांग्रेस ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल किया। निगम की अभी तक घोषित 54 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 46, अकाली दल ने 2 व भाजपा ने 3 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि आप महज एक सीट ही जीत पाई, दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। पटियाला में 60 सीटों में से अभी तक घोषित सभी 45 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि अमृतसर में अभी तक जारी 33 परिणामों में से 26 पर कांग्रेस, 2 पर भाजपा, एक पर अकाली दल व एक सीट पर आजाद उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *