दिवाली पर बिल्कुल ‘ मुफ्त ‘ सामान देगा Paytm मॉल

देश की दो सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन दिवाली सेल में ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स प्लान कर रही हैं। इनमें कुछ प्रॉडक्ट्स पर 90% तक की छूट दिए जाने की भी योजना भी शामिल है। इस बीच ई-कॉमर्स की दुनिया में नया-नया कदम रखनेवाले पेटीएम मॉल दोनों को झटका देने के लिए कुछ प्रॉडक्ट्स व्यावहारिक रूप से बिल्कुल मुफ्त में देने का मन बना चुका है।
पेटीएम मॉल के सीओओ अमित सिन्हा ने बताया,’अगर आप 90% की छूट पर खरीदारी करने को तैयार हैं तो 100% छूट क्यों नहीं लेंगे? यह निश्चित रूप से बेहतर संदेश है। हम आनेवाली सेल के दौरान चुनिंदा उत्पादों पर 100% कैशबैक ऑफर करने जा रहे हैं। बात यह है कि हमेशा कुछ प्रॉडक्ट्स ऐसे होंगे जो ध्यान आकर्षित करेंगे।

पेटीएम मॉल अपनी सेल का नाम घोषित करेगा जिसे वह ऐनुअल फ्लैगशिप सेल इवेंट के तौर पर लाना चाहता है। कंपनी ने इस दौरान मार्केटिंग, कैशबैक और प्रमोशनों पर खर्च के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। सिन्हा ने बताया, ‘ऑफर्स में कैशबैक, पेटीएम गोल्ड और दूसरी चीजें शामिल होंगी। हमारा ध्यान न केवल ग्राहकों को सर्वोत्तम ऑफर्स देने पर है, बल्कि दुकानदारों को भी सक्षम बनाने पर है ताकि वे अपनी दुकानों में भी ऑनलाइन जैसे ही ऑफर्स दे सकें। हम दूसरे किसी प्लैटफॉर्म की तरह ही काफी आक्रामक होने जा रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *