प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख इस बार भी उनको राखी बांधेंगी. वह शादी के बाद पाकिस्तान से भारत आ गई थीं और तब से यहां रह रही हैं. कमर मोहसिन शेख ने कहा कि जब मैंने पहली बार भाई नरेंद्र मोदी को पहली बार राखी बांधी थी, तो वह RSS के एक कार्यकर्ता थे. आज वह अपने कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि से प्रधानमंत्री बन गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘इस बार मुझे लगा कि वह व्यस्त होंगे, लेकिन दो दिन पहले उनका फोन आया. मैं इससे बेहद खुश हूं. मैंने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. शेख ने उन दिनों को याद किया, जब भारत में उनके ससुरालीजनों के अलावा कोई रिश्तेदार नहीं था.
