उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक पोस्टर को लेकर विवाद हो गया है। इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘भगवान राम’ और पीएम नरेंद्र मोदी को ‘रावण’ के तौर पर दिखाया गया है। यह विवादित पोस्टर अमेठी में राहुल गांधी के दौरे से एक दिन पहले रविवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर देखा गया।
बता दें कि विवादित पोस्टर में राहुल गांधी को धनुष-बाण लेकर पीएम मोदी की तरफ निशाना लगाते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया, ‘राहुल में भगवान राम का अवतार, 2019 में आएगा राहुल राज (रामराज)।’ बताया जा रहा है कि यह पोस्टर अभय शुक्ला नामक एक स्थानीय निवासी ने लगाया है। शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपने किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।
अमेठी में विवादित पोस्टर: राहुल को बताया ‘राम’, पीएम मोदी को ‘रावण’
