हत्या के 2 मामलों में राम रहीम के खिलाफ सुनवाई आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या के दो मामलों में शनिवार यानी आज होने वाली सुनवाई से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पंचकूला में अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस की टुकड़ियों को तैनात किया गया है.

50 वर्षीय राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज रोहतक जेल से सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश होगा. वह बलात्कार के दो मामलों में 20 वर्ष कैद की सजा भुगत रहा है. सीबीआई की अदालत पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले की सुनवाई कर रही है. इन मामलों में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद या मृत्युदंड की सजा दी जा सकती है.

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि इन मामलों की सुनवाई से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंचकूला में अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस की टुकड़़ियों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल राम रहीम रोहतक जेल में बंद है. लिहाजा उसके खिलाफ सुनवाई जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *