नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.15 बजे संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शुरू होगा। इस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संसद भवन से लेकर राजपथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रायसीना हिल्स से अपने आवासा राजाजी मार्ग जाएंगे।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस समारोह में भाग लेने के लिए राज्यसभा के सभापति, प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और भारत सरकार के प्रमुख असैनिक और सैनिक अधिकारी केंद्रीय कक्ष में एकत्र होंगे।
आज भारत के 14वें राष्ट्रपति बन जायेंगे रामनाथ कोविंद: प्रणब मुखर्जी नए आवास में जाएंगे
