रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न मर्डर केस में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वकील ने मुवक्किल को टार्चर करने और उसे नशे का इंजेक्शन देने का आरोप पुलिस पर लगाया है। वकील का कहना है कि उसके मुवक्किल को इस केस में फंसाया जा रहा है, वह निर्दोष है। एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी कंडक्टर अशोक के वकील मोहित वर्मा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
वकील को अशोक ने बताया कि उसे पुलिस मारती और करंट लगाती है। गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई प्रद्युम्न की हत्या के मामले में हुई बातचीत में अशोक की पत्नी ने दावा किया कि मैं अपने पति से जेल में मिलने गई थी। इस दौरान वह रो रहे थे और उन्होंने कहा कि मैं बेगुनाह हूं। मैंने उनसे कहा कि आप वो कहिए जो सच है। इस पर उन्होंने कहा कि अब मैं कोर्ट में जो भी सच है वही बोलूंगा।
प्रद्युम्न मर्डर केस: पुलिस ने कंडक्टर को नशे के इंजेक्शन देकर दिलवाया बयान
