RBI ने जारी की 40 डिफॉल्टर कंपनीज़ की लिस्ट, चलेगा इन्सॉल्वेंसी का मुकदमा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने करीब 40 डिफॉल्टर्स की लिस्ट बैंकों को सौंपी है। इस लिस्ट में कई बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं। इनमें से करीब 25 कंपनियां ऐसी हैं जिनके नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को भेजे गए हैं। बैंक इन कंपनियों के खिलाफ इंसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड के तहत कार्रवाई करेगा।
बैंकों को डिफॉल्टर्स से लोन के निपटारे के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है। अगर लोन का निपटारा नहीं होता है इन कंपनियों को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत नेशनल कंपनी लॉ ट्रीब्यूनल (एनसीएलटी) के पास भेजा जाएगा। रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि इन सभी डिफॉल्टरों को दिवालिया घोषित करने से पहले इनसे कर्ज वसूली की प्रक्रिया शुरू करे।

बता दें कि जारी की गई डिफॉल्टर्स की लिस्ट में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज, जेपी एसोसिएट्स, उत्तम गाल्वा, आईवीआरसीएल, एस्सार प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इस लिस्ट में ज़्यादातर कंपनियां इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉवर सेक्टर्स की हैं। इस खबर से इन कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है।
कर्ज वसूलने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों को 13 दिसंबर तक का समय दिया है। कर्ज़ की वसूली न होने पर इन कंपनियों को दिवालिया घोषित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *