अब Redmi Note 4 पर मिलेंगे ढेर सारे ऑफर्स

Redmi Note 4 भारत में एक बेहद ही पॉपुलर हैंडसेट है और Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन के 6 महीने पूरे होने पर बुधवार को फ्लिपकार्ट ‘बिग रेडमी नोट 4 सेल’ का आयोजन करने जा रहा है. ये एक रेगुलर फ्लैश सेल ही रहेगा, लेकिन इस दौरान कंपनी एक्सचेंज ऑफर, EMI ऑप्शन और बाइबैक गारंटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. ये सेल बुधवार को 12pm को शुरू होगा.

बिग रेडमी नोट 4 सेल के दौरान 249 रुपये का बाइबैक गारंटी मुहैया कराएगा, जो कि GB रैम/ 32GB स्टोरेज, 3GB रैम/ 64GB स्टोरेज और 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वैरिएंट में दिया जाएगा. वेबसाइट में खरीद की तारीख से 6-8 महीने के भीतर स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 40 प्रतिशत का वैल्यू बैक भी ऑफर किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *