रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. रूसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा कि अमेरिका के 755 राजनयिकों को रूस से छोड़ना होगा. चेतावनी भरे लहजे में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हो सकता है कि वॉशिंगटन के साथ लंबे समय तक संबंधों में सुधार नहीं हो.
उन्होंने कहा, 755 लोगों को रूस में अपना काम बंद करना होगा. पुतिन ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ रूस के संबंधों में जल्द कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा, हमने काफी इंतजार किया, हमें उम्मीद थी कि स्थिति बेहतर होगी.
पुतिन ने कहा, ऐसा लगता है कि अगर संबंधों में बदलाव आते हैं, तो यह जल्दी नहीं होगा. अमेरिकी सीनेट ने वृहस्पतिवार को एक विधेयक को मंजूरी दी जिसमें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित तौर पर संलिप्त रहने और 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के लिए प्रतिबंध कड़े करने की बात है.
