सलमान खुर्शीद ने की भगवान राम की आरती , उलेमाओं ने कहा तौबा करके दोबारा कलमा पढ़ें

यूपीए सरकार में कानून मंत्री रह चुके सलमान खुर्शीद का एक कार्यक्रम में भगवान राम की आरती उतारने का विडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सलमान खुर्शीद की इस हरकत पर जहां उलेमाओं ने उन्हें तौबा करके कलमा पढने की हिदायत दी है, तो वहीँ लोगों ने भी उनकी कड़ी आलोचना की है।
ऐसा माना जाता है कि सलमान खुर्शीद की वायरल वीडियो में कल्की महोत्सव के दौरान वह भगवान राम की आरती उतारते नजर आ रहे हैं। सोशल मिडिया पर इस वीडियो का वायरल होने के बाद देवबंद के मुफ़्ती तारिक काश्मी ने सलमान खुर्शीद को तौबा करने के लिए कहा।
उनहोंने कहा की इस्लाम में किसी और की इबादत नहीं की जा सकती, अगर ऐसा कोई करता है तो उसे इस्लाम से बाहर कर दिया जायेगा। देवबंद के अन्य उलेमाओं ने भी इस फैसले को सही बताया साथ ही इस्लाम से ख़ारिज होने के बाद फिर से कलमा पढ़कर इस्लाम में दाखिल होने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *