जहां मिनी स्कर्ट भी पहनना है अपराध, ये हैं उस देश की एक्ट्रेस-मॉडल

सऊदी अरब की पहचान कट्टरपंथ देश की है। यहां दो महीने पहले ही सख्त ड्रेस कोड के चलते शॉर्ट स्कर्ट पहनने वाली एक लड़की को अरेस्ट कर लिया गया था। हालांकि, इस बार नेशनल डे पर तस्वीर बदली दिखी। पहली बार महिलाओं को फुटबॉल स्टेडियम में दाखिल होने की परमिशन मिली, जो बदलाव के संकेत हैं। हालांकि, सऊदी अरब की बहुत सी महिलाएं देश और देश से बाहर मॉडलिंग, एक्टिंग और टीवी की दुनिया में नाम कमा रही हैं।
नरमिन मोहसिन:
एक्ट्रेस
2010 में सीरियन एक्टर यासिर अल अज्मा के साथ मराया सीरीज से डेब्यू किया। इनकी मां सऊदी अरब की हैं। ये कई टीवी बिजनेस में अपना करियर आजमा चुकी हैं।
वरदाह खान:
एक्ट्रेस, मॉडल
सऊदी पिता और कश्मीरी मां की बेटी वरदाह इस वक्त लंदन में बेस्ड हैं। वो 2012 में एफएचएम मैगजीन के अप्रैल एडीशन गर्ल नेक्स्ट डोर में नजर आ चुकी हैं। वो राहत फतेह अली खान के म्यूजिक वीडियो में भी दिखी थीं। पिता के कहने पर वो बॉडीवुड में भी करियर आजमा रही हैं।
सुहा नोवैलेटी:
टीवी प्रेसेन्टर
यूएई में जन्मी सुहा सऊदी की बेहतरीन टीवी शो प्रेसेन्टर्स में से एक हैं। वो एमबीसी ग्रुप सुसेट में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
हनान बेकर यूनिस:
सिंगर और मॉडल
सऊदी की इस सिंगर और एंटरटेनर का नाम मिडल ईस्ट में काफी पॉपुलर है। इन्हें अपने स्टेज के नाम वाएद से ज्यादा जाना जाता है, जिसका अरबी में मतलब वादा होता है। इनके पिता सऊदी अरब के और मां इराक से हैं।
लोजेन उमरान:
टीवी होस्ट
लोजेन न सिर्फ टीवी स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया सुपरस्टार भी हैं। उन्हें गुड मॉर्निंग अरब नाम के शो से अपनी पहचान बनाई। ये शो उन्होंने 2009 से होस्ट करना शुरू किया था।
असील उमरान:
सिंगर, एक्ट्रेस
ये सिंगर के तौर पर सऊदी और मिडल ईस्ट से दूसरे देशों में भी मशहूर हैं। उन्हें रियलिटी शो गल्फ स्टार और हया व हुआ से ज्यादा नाम-शोहरत मिली। उनकी बहन लोजेन भी मीडिया प्रेसेंटर हैं।
दीना शिहाबी:
एक्ट्रेस
सऊदी अरब की ये एक्ट्रेस अमेरिका में एक्टिंग में अपना करियर आजमा रही हैं। वो 2011 से लेकर 2016 तक कुछ शॉर्ट और ड्रामा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
हेबा जमाल:
जर्नलिस्ट और टीवी होस्ट
हेबा का नाम 2012 की मोस्ट पावरफुल अरब वुमन की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। 2011 में वो मोस्ट इंफ्लुएन्शुअल अरब वुमन की लिस्ट में भी शामिल रहीं।
रीम अब्दुल्लाह:
एक्ट्रेस
रियाद की रीम सऊदी अरब की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2007 में टीवी सीरीज ताश मा ताश के लिए काम किया, जिसे बहुत अच्छे रिव्यू मिले। 2010 में उन्होंने वादज्दा नाम की एक फिल्म में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *