सऊदी अरब के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और मिस्र ने भी क़तर के साथ अपने राजनायिक संबंध तोड़े थे. इसके बाद यमन, लीबिया और मालदीव ने भी क़तर से दूरी बना ली थी.
सऊदी अरब ने क़तर को 13 शर्तें मानने के लिए कहा था, जिसमें आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ समाप्त करने से लेकर अल-जज़ीरा टीवी को बंद करना शामिल था.
हालांकि क़तर ने किसी भी शर्त को मानने से इनकार कर दिया है और वह अपनी ज़रूरतों का सामान ईरान और तुर्की से आयात करने लगा.
माना जा रहा है कि जिस उद्देश्य के साथ अरब देशों ने क़तर के साथ अपने संबंध समाप्त किए थे वह उल्टा असर करने लगे हैं.
क़तर पर उल्टा पड़ रहा है सऊदी अरब का दाव
