सऊदी अरब पूरी तरह से अमेरिका के दबाव में काम कर रहा है: मौलाना सलमान नदवी

लखनऊ। सऊदी अरब पूरी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव में है और यह मुस्लिम देशों की मदद करने के बजाय ईसाईयों और यहूदियों की ओर जा रहा है। मुस्लिम देशों से नाता तोड़कर यहूदी राष्ट्रों के साथ अपने संबंध को बढ़ावा दे रहा है। इन सारे ख्यालात का इज़हार मशहुर आलिमे दीन मौलाना सलमान नदवी ने पिछले दिनों मीडिया के साथ बातचीत में की।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सऊदी अरब से संबंध रखने वाले कुछ आलिमों ने मौलाना सलमान नदवी पर आरोप लगाया है कि वह अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। पिछले दिनों यह खबर भी थी कि नदवा से संबंध रखने वाले मशहुर आलिमे दीन को सऊदी अरब के दबाव में ओमान से निकाल दिया गया, और उन्हें त्वरित देश छोड़ना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *