इस्राईल जाने वाले जहाज़ों को सऊदी अरब ने दिया रास्ता, इस्लामी जगत में रोष

फ़िलीस्तीन जन आंदोलन और फ़िलिस्तीन लिबरेशन पॉप्युलर फ्रंट ने एक बयान जारी करके सऊदी अरब द्वारा ज़ायोनी शासन की राजधानी तेलअवीव जाने वाले जहाज़ों के लिए सऊदी अरब के हवाई रास्ते खोले जाने का विरोध करते हुए कहा है कि आले सऊद शासन पूरी दुनिया के मुसलमानों के साथ धोखा कर रहा है और उनकी पीठ में छुरा घोंप रहा है।

समाचार चैनल अलमयादीन की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन लिबरेशन पॉप्युलर फ्रंट ने अपने बयान में भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया के जहाज़ को कथित तौर पर अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन जाने के लिए सऊदी अरब द्वारा अपने हवाई रास्ते देने पर कहा कि रियाज़ में बैठे आले सऊद हमेशा से ऐसा काम करते आए हैं जिससे वह दुनिया भर के मुसलमानों को नाराज़ कर सकें। फ़िलिस्तीन लिबरेशन पॉप्युलर फ्रंट ने कहा है कि सऊदी अरब ने पूरे मुस्लिम जगत के साथ विश्वासघात किया है और आने वाले दिनों में यह हवाई रास्ता सऊदी अरब और इस्राईल के बीच सुरक्षा, व्यापार और राजनीतिक संबंधों को विस्तार देने के लिए पुल का काम करेगा।

फ़िलिस्तीन लिबरेशन पॉप्युलर फ्रंट ने कहा कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान रियाज़ की गद्दी को अपने क़ब्ज़े में रखने के लिए हर तरह का प्रयास कर रहे हैं उनको इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि उनके ग़लत और इस्लाम विरोधी फैसलों से दुनिया भर के मुसलमानों पर क्या असर होगा।

उल्लेखनीय है कि लगभग 70 वर्षों से सऊदी अरब की हवाई सीमाएं न केवल इस्राईली जहाज़ों बल्कि उन सभी जहाज़ों के लिए बंद थीं जो इस्राईल की ओर उड़ना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *