रेयान स्कूल मर्डर केस: बच्चे के पिता ने की CBI जांच की मांग

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे के मर्डर से गुस्साए लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए। स्कूल में तोड़फोड़ की, पास की एक शराब की दुकान में आग लगा दी। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन में पेरेंट्स भी शामिल थे। उधर, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा, “स्कूल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मालिक-मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। अगर विक्टिम के माता-पिता को तसल्ली न हो तो सरकार किसी भी एजेंसी से जांच करा सकती है।” बच्चे के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *