शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- नोटबंदी पर तत्काल निर्णय हुआ, राममंदिर पर क्यों नहीं

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज सवाल किया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उस तरह से एक तत्काल निर्णय क्यों नहीं करती जिस तरह से उसने नोटबंदी के मामले में किया था. ठाकरे ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वे (भाजपा) चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने की बात करते हैं लेकिन किस चुनाव में 2019 या 2050, वे यह नहीं बताते.’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘ आपने (भाजपा सरकार) जिस तरह से नोटबंदी का तत्काल निर्णय किया, आप राम मंदिर निर्माण का भी तत्काल निर्णय कर सकते हैं क्योंकि आपके पास बहुमत है.’’ उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा का एजेंडा विकास था लेकिन अब उसका स्थान राम मंदिर मुद्दे ने ले लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *