राज्यपाल ने पहले RJD को मौका क्यों नहीं दिया: तेजस्वी यादव

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश के शपथ लेने में जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने उन्हें सुबह 11 बजे मिलने का वक्त दिया था तो फिर जदयू-भाजपा गठजोड़ को सुबह 10 बजे शपथ लेने के लिए आमंत्रित कैसे किया. तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ राजभवन के बाहर धरना देगी. बता दें कि नीतीश कुमार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि पहले यह कार्यक्रम गुरुवार शाम 5 बजे तय किया गया था, लेकिन बदलते घटनाक्रम के बीच इसे सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *