यहां तापमान है माइनस 67 डिग्री, ठंड से जमी पलकें

करगिल में पारा माइनस 20 डिग्री पहुंचने पर ही हर तरफ खबरें आने लगी थी क्योंकि इतने कम तापमान में रहना बहुत बड़ी चुनौती माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं रूस के एक गांव में मंगलवार को पारा शून्य से एक-दो नहीं बल्कि 67 डिग्री नीचे लुढ़क गया। ठंड का आलम यह है कि बर्फ से लोगों की पलकें तक जम गई हैं।
रूस के सुदूर युकुशिया में 10 लाख लोगों की आबादी है। यह राजधानी मॉस्को से 5 हजार 300 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
यह जानकर भले ही हैरानी हो लेकिन इस इलाके में बच्चे रोजाना तब भी स्कूल जाते हैं जब तापमान माइनस 40 डिग्री होता है। लेकिन मंगलवार को पूरे इलाके में स्कूल बंद कर दिए गए और पुलिस ने पैरंट्स को अपने बच्चों को घर के अंदर रखने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *