आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में कहर ढा सकता है तूफान

उत्तर से दक्षिण तक देश के बड़े हिस्से में रविवार को आए भीषण तूफान के बाद भले ही फिलहाल शांति है, लेकिन कुछ घंटों बाद एक बार फिर से यह कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई राज्यों में आंधी-तूफान आ सकता है। विभाग के मुताबिक सोमवार को एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गंगा की तराई वाले पश्चिम बंगाल के इलाकों, झारखंड, तेलंगाना, असम समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण के कई राज्यों में तूफान आ सकता है। हालांकि इसके रविवार के मुकाबले थोड़ा धीमा रहने की उम्मीद है।

विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से तूफान कहर ढा सकता है। इसके अलावा पूर्वी राज्य ओडिशा में भी तेज अंधड़ चलने की आशंका है। यहां आंधी के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में लू के हालात बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *