राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें एक बार फिर दिल्ली में सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है.बंगला वापस मिलने के बाद राहुल गांधी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरा हिन्दुस्तान मेरा घर है.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा “मोदी उपनाम” मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद उनकी संसद सदस्यता को बहाल कर दिया गया है. वहीं सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा की आवास समिति ने राहुल गांधी को उनका पुराना 12, तुगलक लेन वाला बंगला आवंटित किया है.
राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला,राहुल बोले “पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है”
