उ.प्र. में शादी करने पर योगी सरकार से मिलेंगे 20 हज़ार रुपए और स्मार्टफोन

Expresslivenews (Edited By: Sardar Husain)

उत्तर प्रदेश में गरीब लड़कियों की शादी राज्य सरकार कराएगी. इसके लिए राज्य सरकार के खर्चे पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस तरह के आयोजनों में सांसद और विधायक के अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी बुलाया जाएगा. खास बात यह है कि अब तक इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि बीस हजार रुपये में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और उसे कन्या के खाते में जमा कर दिया जाएगा. इसके साथ ही एक स्मार्ट फोन का उपहार भी उसे मिलेगा. समाज कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *