यूपी निकाय चुनावः 24 जिलों के वोटर्स आज चुनेंगे अपनी सरकार, मैदान में 26,314 प्रत्याशी

स्‍थानीय सरकार चुनने के लिए निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 24 जिलों में बुधवार को मतदान होगा। इसमें कुल 1,09,26,972 वोटर 26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 15,997 पुरुष व 10,317 महिला प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटी में बंद होगा। इसके लिए 3731 मतदान केंद्र और 11683 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 4095 वार्डों में से 4062 वार्डों के लिए पार्षद व सभासद भी चुने जाएंगे।
इनमें नगर पालिका परिषद के 22 सभासद और नगर पंचायतों के कुल 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह पहले चरण में 154 नगर पंचायतों में से 153 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक नगर पंचायत में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुका है।
इन जिलों में होगा मतदान:
शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *