उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान होने जा रहा है. मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी. शाम को ही नतीजा घोषित हो जाएगा. इस चुनाव में एनडीए की तरफ से एम वेंकैया नायडू चुनावी मैदान में हैं. यूपीए ने महात्मा गांधी के पौत्र गोपाल कृष्ण गांधी को मैदान में उतारा है. वैसे दोनों सदनों के आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पलड़ा वेंकैया नायडू का भारी है.
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 10 बजे मतदान
