मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक की तबियत बिगड़ी, विशेष विमान से दिल्ली लाया गया

Express live news (Reported by:Sardar Husain )
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक को कल उन की बिगडती हालत को देखते हुए लखनऊ से एयर एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली लाया गया यहाँ से उन्हें गुडगाँव स्थित मेदानता हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है जहाँ विशेष डॉक्टरों की टीम ने मौलाना के कई टेस्ट किये हैं.मौलाना के पेट में इन्फेक्शन के कारण उन के पेट का ऑपरेशन किया गया जो सफल बताया जा रहा है.

मौलाना सादिक के लखनऊ से दिल्ली रेफर होने का समाचार जैसे ही मिला, भारत,पाकिस्तान,ईरान के अतिरिक्त विश्व के विभिन्न शहरों की मस्जिदों में उन के लिए दुआएं की जा रही हैं.

मौलाना की बीमारी का समाचार मिलते ही केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राज नाथ सिंह,उत्तर प्रदेश के राज्य पाल,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखलेश यादव और दिल्ली के मुख्य मंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने मोबाइल पर उन के बेटों से मौलाना की हालत के बारे में जानकारी ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *