अब सभी चुनावों में इस्तेमाल होगी VVPAT मशीन, चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से की घोषणा

भविष्य के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर पेपर ट्रेल मशीन (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है।
राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस हफ्ते के शुरुआत में चुनाव आयोग ने पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि भविष्य में होने वाले चुनाव में मतदान केंद्रों पर ईवीएम के स्थान पर वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी मशीन का इस्तेमाल करेगा। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि दोनों राज्यों में पेपर ट्रायल की गणना की जाएगी। चुनाव आयोग इस बात के पक्ष में नहीं है कि वीवीपैट स्लीप की गिनती की जाए। हालांकि आयोग इस साल के अंत में होने चुनाव में वीवीपैट के जरिए कराने का निश्चय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *