जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया भर की टीमों के दिग्गज क्रिकेटर एक साथ खेलते नजर आएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आईसीसी की वर्ल्ड इलेवन टीम की घोषणा कर दी गई है। वर्ल्ड इलेवन टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस करेंगे। बता दें की डू प्लेसिस साउथ अफ्रीका के टेस्ट व टी-20 टीम के कप्तान भी हैं। वर्ल्ड इलेवन में दक्षिण अफ्रीका के पांच, ऑस्ट्रेलिया के तीन, वेस्टइंडीज से दो जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से एक-एक प्लेयर को लिया गया है।टीम इंडिया से कोई नहीं…
पाकिस्तान से भिड़ेंगे दुनियाभर के ये दिग्गज, इन्हें मिली वर्ल्ड XI की कमान
