केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को वापस लेने के लिए नोटिस जारी कर दिया है. जिन संपत्तियों को वापस लिया जा रहा है उसमें दिल्ली की प्रसिद्ध शाही जामा मस्जिद भी शामिल है.कांग्रेस सरकार के दौरान जामा मस्जिद को वक्फ बोर्ड को दिया गया था.अब सरकार ने दिल्ली की अहम 123 संपत्तियों को वापस लेने के लिए नोटिस जारी किया है. जिन 123 सम्पत्तियों को सरकार वापस ले रही है उन में मस्जिदें,दरगाह और कब्रिस्तान शामिल हैं.
सरकार ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानुतल्लाह खान को पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी गई है. पत्र में कहा गया है कि यदि समूह कुछ संपत्तियों पर दावा करना चाहता है,तो उन्हें सही कागजी कार्रवाई करनी होगी.
दिल्ली की शाही जामा मस्जिद अब केंद्र सरकार की संपत्ति,वक़्फ़ बोर्ड से वापस लेगी सरकार,नोटिस जारी
