expresslivenews.com
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों सऊदी अरब के दौरे पर हैं.वह बिना सिर ढके मस्जिद-ए-नबवी भी गईं.
उन्होंने इस दौरे पर सऊदी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया और इसे भारत और सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का परिचायक बताया.कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मदीना में किसी ग़ैर मुस्लिम शिष्टमंडल का स्वागत किया गया हो.
जब कि सऊदी पर्यटन की वेबसाइट ‘विज़िट सऊदी’ के अनुसार ग़ैर मुस्लिम व्यक्ति ‘मक्का’ और ‘मदीना’ की पवित्र मस्जिदों जैसे मस्जिद-ए-नबवी में दाख़िल नहीं हो सकते.
दूरदर्शन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह पहला मौक़ा है जब एक ग़ैर मुस्लिम शिष्टमंडल का स्वागत मदीना में किया गया हो.स्मृति ईरानी ने मदीना में अपने दौरे के दौरान मस्जिद-ए-नबवी की चारों तरफ़ से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. भारतीय डेलिगेशन ने उहद के पहाड़ और मस्जिद-ए-क़ुबा का भी दौरा किया.
सऊदी अरब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई वेबसाइट ‘विज़िट सऊदी’ ने टूरिस्ट वीज़ा होल्डर्स के लिए यह संदेश छापा है कि मक्का और मदीना के पवित्र शहर केवल मुसलमान पर्यटकों के लिए खुले हैं जहां हर साल लाखों मुस्लिम तीर्थयात्री आते हैं.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने’मदीना’की यात्रा की!जब कि वहां ग़ैर मुस्लिम को प्रवेश की अनुमति नहीं
