अब एक हो जायेंगे शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड, यूपी मुस्लिम बोर्ड का होगा गठन, विलय की तैयारी शुरू

यूपी में अलग-अलग संचालित सुन्नी व शिया वक्फ बोर्ड अब एक होंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने दोनों वक्फ बोर्ड के विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार में वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि काफी समय से शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय के संबंध में लोगों के सुझाव आ रहे थे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की मंजूरी मिलने के बाद विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में शासन से प्रस्ताव मांगा गया है। विधि विभाग के परीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश मुस्लिम वक्फ बोर्ड का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड जल्द ही भंग किए जाएंगे। संयुक्त बोर्ड बनने की स्थिति में उसमें वक्फ संपत्तियों के प्रतिशत के हिसाब से शिया और सुन्नी सदस्य नामित किए जाएंगे। उन्हीं में से किसी को अध्यक्ष बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *