PM नरेंद्र मोदी के ताबड़तोड़ गुजरात दौरे के समापन के साथ ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि निर्वाचन आयोग आज को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मुमकिन है कि आज शाम तक गुजरात में चुनावी कार्यक्रम का एलान हो जाए.
हिमाचल प्रदेश के चुनावी कार्यक्रम का एलान करते वक्त भी मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोती ने कहा था कि गुजरात के चुनाव की तिथियां भी जल्द घोषित होंगी. हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना एकसाथ 18 दिसंबर को होनी है. आयोग ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तिथि 9 नवंबर घोषित कर दी थी, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित न करने को लेकर आयोग की मंशा पर भी सवालिया निगाहें उठी थीं.
मोदी के गुजरात दौरे की समाप्ति पर चुनाव आयोग आज कर सकता है चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
