दिल्ली में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा,हथिनी कुंड से छोड़ा गया 2.5 लाख क्यूसेक पानी 

expresslivenews.com(Edited by:Sardar Hussain)
हरयाना के हथिनी कुंड से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है. हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है. 21 जुलाई को यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर रहा था. शनिवार 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे यमुना का जलस्तर गिरकर 205.17 मीटर हो गया है, लेकिन देर शाम के बाद यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने की आशंका जताई गई है.
रविवार शाम तक यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर पहुंचने की आशंका है.इसकी संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को तटवर्ती इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *