त्रिपुरा की जीत पर भाषण के दौरान PM मोदी ने कहा- “अज़ान का वक्त है, दो मिनट रुक जाइये”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत को राजनीतिक हत्या का शिकार हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। दिल्ली में बीजेपी के नये मुख्यालय में आयोजित एक सभा में पीएम मोदी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को शहीद करार दिया और उनके सम्मान में मौन रखा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी पास के एक मस्जिद से अजान की आवाज आने लगी, इस पर पीएम मोदी ने दो मिनट के लिए अपना भाषण रोक दिया। पीएम मोदी लगभग दो मिनट के लिए माइक के पास ही खड़े रहे, अजान खत्म होने पर ही पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रम और झूठ फैलाने वाले को सबसे बढ़िया जवाब मतदाता ही देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *