मोदी को सवाल सुनना बिल्कुल पसंद नहीं,बीजेपी सांसद.तानाशाही और अमितशाही में कोई अंतर नहीं

भारतीय जनता पार्टी के सांसद नाना पटोले ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सांसदों के साथ किए जाने वाले व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रधान मंत्री को सवाल सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है।
पटोले का कहना है कि पीएम से अगर किसी समस्या या नीति के बारे में कुछ पूछा जाता है तो वह भड़क जाते हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा जब उन्होंने बीजेपी सांसदों की बैठक में ओबीसी मंत्रालय और किसानों की आत्महत्याओं का मामला उठाना चाहा तो नरेन्द्र मोदी आग बबूला हो गए।

पटोले के अनुसार, मोदी को सवाल पूछा जाना बिल्कुल पसंद नहीं है, सांसदों की बैठक में जब मैंने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठाना चाहे तो मोदी ग़ुस्से हो गए और उन्होंने मुझसे कहा कि अपना मुंह बंद रखो।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि तानाशाही और अमितशाही में कोई अंतर नहीं है।

मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए रमेश ने कहा, देश को आज ऐसी स्थिति का सामना है कि जहां लोकतंत्र की शहनाई को तानाशाही की तोप द्वारा ख़ामोश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *